Itni Shakti Hamen Dena Data Prarthana Hindi Lyrics with Meaning PDF Download
सन 1986 की Movie ‘Ankush’ से ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता‘ Song को लिया गया है. इसकी लिरिक्स को Abhilash द्वारा लिखा गया है तथा सॉन्ग को कुलदीप सिंह के द्वारा Compose किया गया.
इस गीत के रचयिता श्री अभिलाष सिंह ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया, वे खूब मेहनत करके प्रतिदिन गीत लिखा करते थे, लेकिन उन गीतों को रिजेक्ट किया जाता था. यही कारण था कि उन्हें शुरुआती दिनों में बहुत संघर्ष करना पड़ा.
बाद में उन्हें अंकुश नामक फिल्म में गीत लिखने का मौका मिला, हालांकि उनके अनुसार इस गीत को कभी भी पूर्ण भुगतान नहीं मिल पाया. लेकिन जनता ने इस गीत को बहुत पसंद किया.
यदि आपको याद होगा, तो इस गीत को सरकारी स्कूलों में सुबह के समय गाया जाता था, इसमें ईश्वर से प्रार्थना की गई है, कि हमें इतनी शक्ति देना, कि हमारा मन कभी भी कमजोर ना हो पाए.
Full Hindi Prarthana Lyrics
इतनी शक्ति हमें देना दाता,
मनका विश्वास कमजोर हो ना
हम चलें नेक रस्ते पे,
हमसे भूलकर भी कोई भूल हो ना
दूर अज्ञान के हो अँधेरे
तू हमें ज्ञान की रौशनी दे
हर बुराई से बचके रहें हम
जीतनी भी दे भली ज़िन्दगी दे
बैर हो ना किसी का किसी से
भावना मन में बदले की हो ना
हम चलें नेक रस्ते पे,
हमसे भूलकर भी कोई भूल हो ना…..
हम न सोचें हमें क्या मिला है
हम ये सोचें किया क्या है अर्पण
फूल खुशियों के बांटें सभी को
सबका जीवन ही बन जाए मधुबन
अपनी करुणा को जल तू बहा के
करदे पावन हर एक मन का कोना
हम चलें नेक रस्ते पे,
हमसे भूलकर भी कोई भूल हो ना…..
हर तरफ़ ज़ुल्म है बेबसी है
सहमा-सहमा सा हर आदमी है
पाप का बोझ बढ़ता ही जाए
जाने कैसे ये धरती थमी है
बोझ ममता का तू ये उठा ले
तेरी रचना का ये अंत हो ना
इतनी शक्ति हमें देना दाता…..
English Lyrics
Itni Shakti Hame Dena Data,
Manka Vishwas Kamjor Ho Na
Ham Chalen Nek Raste Pe,
Hamse Bhoolkar Bhi Koi Bhool Ho Na
Itni Shakti Hame Dena Data,
Manka Vishwas Kamjor Ho Na
Ham Chalen Nek Raste Pe,
Hamse Bhoolkar Bhi Koi Bhool Ho Na
Door Agyan Ke Ho Andhere
Tu Hamen Gyan Ki Raushni De
Har Burai Se Bachke Rahen Ham
Jeetni Bhi De Bhali Zindagi De
Bair Ho Na Kisi Ka Kisi Se
Bhawna Man Mein Badle Ki Ho Na
Itni Shakti Hame Dena Data,
Manka Vishwas Kamjor Ho Na
Ham Chalen Nek Raste Pe,
Hamse Bhoolkar Bhi Koi Bhool Ho Na
Ham Na Sochen Hamen Kya Mila Hai
Ham Ye Sochen Kya Kiya Hai Arpan
Phool Khushiyon Ke Baanten Sabhi Ko
Sabka Jeevan Hi Ban Jae Madhuban
O Apni Karuna Ko Jal Tu Baha Ke
Karde Paavan Har Ek Man Ka Kona
Itni Shakti Hame Dena Data,
Manka Vishwas Kamjor Ho Na
Ham Chalen Nek Raste Pe,
Hamse Bhoolkar Bhi Koi Bhool Ho Na
Itni Shakti Hame Dena Data,
Manka Vishwas Kamjor Ho Na
Ham Chalen Nek Raste Pe,
Hamse Bhoolkar Bhi Koi Bhool Ho Na
प्रार्थना हिंदी में अर्थ
ईश्वर हमें इतनी शक्ति प्रदान करो जिससे कि कभी भी हमारे मन का विश्वास कमजोर ना पड़े.
हम सदैव अच्छाई के रास्ते पर आगे बढ़ते चले जाएं, और भलाई के रास्ते पर चलते समय हमसे कोई भी भूल ना हो पाए.
भगवान हमारे हृदय में व्याप्त अज्ञान रूपी अंधकार को दूर करें, हमें ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाएं.
हमें इस प्रकार की शक्ति दे, जिससे हम प्रत्येक बुराई से बच सके, हमें ऐसा जीवन प्रदान करें, जिससे कि हम लोगों की भलाई कर सकें.
एक व्यक्ति का दूसरे व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार का बैर ना हो, बदले की भावना किसी के मन में ना हो.
हमें ऐसी सद्बुद्धि प्रदान करें जिससे कि आप यह न सोचें, कि भगवान ने हमें क्या दिया है, बल्कि यह सोचें, कि आपने दूसरों के लिए क्या किया है.
भगवान हमें ऐसी शक्ति प्रदान करें कि जैसे कि हम लोगों के बीच खुशियों के फूल बांट पाए तथा सभी का जीवन एक उद्यान की भांति बन जाए. ईश्वर आप करुणा और दया रूपी जल हम पर बरसाना. तथा हमारे ह्रदय के प्रत्येक कोने को पवित्र बना दो.
You May Also Like This:
नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमे | माँ सरस्वती वंदना(या कुन्देन्दुतुषारहारधवला) |
सरस्वती प्रार्थना हे (हंसवाहिनी ज्ञानदायिनी) | वंदे मातरम गीत |